फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   eye operation camp in vrindavan

300 आंखों को मिली नई रोशनी

Sat, 02 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 02 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
eye operation camp in vrindavan
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रोगियों को बांटी दवाएं और वितरित किए चश्मा - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित चार दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन शनिवार को रोगियों को दवाई और चश्मा वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन


समापन सत्र में केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकारी आपरेशन शिविरों की तुलना में वात्सल्य ग्राम के शिविर में रोगियों के लिए अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि साध्वी ऋतंभरा के प्रयासों के चलते आर्थिक रूप से कमजोर अनेक रोगी आंख का उपचार करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वात्सल्य ग्राम में सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाने के लिए यहां डिजिटल साक्षर केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। 

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भारत में पत्थर को भी लोग भगवान मानकर पूजते हैं लेकिन भगवान की जीती-जागती प्रतिमाओं को जन्म होने के बाद कचरे के ढेर पर फेंक दिया जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


इससे पहले परमशक्ति पीठ के संयोजन में मां सर्वमंगला ट्रस्ट नई दिल्ली और कमलाबेन बाबूलाल पारीख चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की ओर से लगाए गए शिविर में डा. श्याम अग्रवाल, डा. विशाल राठौर, डा. आनंद जयपुरिया, डा. मयूर अग्रवाल, डा. अनुज बहुवा और डा. प्रीति शर्मा ने रोगियों के आपरेशन किए। शिविर में ब्रजक्षेत्र के लगभग 750 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया जिनमें से 300 रोगियों के आपरेशन हुए। समापन पर केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रोगियों को चश्मा और दवाएं वितरित कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर संजय भैया, रमेशभाई पारीख, जगदीश गुप्ता, देवकीनंदन जिंदल, कैलाश केजरीवाल,  रामचंद्र रामुका, जयभगवान अग्रवाल, महेशचंद्र खंडेलवाल, रविकांत गर्ग, डा. अभय कुमार राय, विभोर प्रकाशम आदि उपस्थित थे।


वाई-फाई से लैस होगा वात्सल्य ग्राम
वात्सल्य ग्राम आगमन पर शनिवार को संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया अभियान को और आगे बढ़ाने के लिए छह करोड़ लोगों को डिजिटल रूप से शिक्षित करेंगे। इसी कड़ी में वात्सल्य ग्राम के परिसर में डाक विभाग का एक्सटेंशन काउंटर खोलने की घोषणा की। इसके अलावा यहां संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए वाई-फाई और पावर टावर आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed