फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ex minister referred to delhi

उपचार को लखनऊ से दिल्ली पहुंचे पूर्व मंत्री

Tue, 03 Jan 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 03 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ex minister referred to delhi
accident
लखनऊ जाते वक्त बीती रात कानपुर के निकट सड़क हादसे का शिकार हुए पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण को अब दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उन्हें लखनऊ से फ्लाइट के जरिए दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ में आयोजित हुई पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने के लिए निकले पूर्व मंत्री और भाजपा नेता की गाड़ी बीती रात सड़क हादसे का शिकार हुई थी। उपचार के लिए उन्हें रात को ही कानपुर स्थित हास्पिटल में अन्य घायलों के साथ भर्ती कराया गया। हादसे के दौरान सिर के साथ उल्टे हाथ में अधिक फैक्चर होने के कारण पूर्व मंत्री को घायल अवस्था में लखनऊ ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां से फ्लाइट से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। जहां सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब रहे कि इससे पहले भी पूर्व मंत्री को हादसे में इसी हाथ में फ्रैक्चर हुआ था जिसका उपचार सफदरजंग अस्पताल में ही कराया गया था। इनके अलावा अन्य घायलों को कानपुर से मथुरा लाया गया है। इसमें मेघ श्याम सिंह, प्रदीप भाटी को मथुरा स्थित गोपीकृष्ण नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। राजेंद्र नाम के व्यक्ति को लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed