फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   everything destroyed after collapsing water tank in Mathura who 2.5 lakh litre capacity video surfaced

वीडियो में देखें कैसे ढह गई विशालकाय टंकी: धरती कांपी... और सब कुछ हो गया तहस-नहस; जान बचाने को मची भगदड़

Wed, 03 Jul 2024 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 06:05 PM IST
सार

वीडियो में देखें विशालकाय पानी की टंकी कैसे ढह गई। धरती कांपी और पल भर में सब कुछ तहस-नहस हो गया। जान बचाने को भगदड़ मच गई।  

विज्ञापन
everything destroyed after collapsing water tank in Mathura who 2.5 lakh litre capacity video surfaced
वीडियो में देखें कैसे ढह गई विशालकाय टंकी - फोटो : video grab

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 30 जून शाम छह बजे 2.5 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी बताशे की तरह ढह गई। इसका बुधवार को एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दूध लेने जा रही है। वहीं एक बच्ची घर के दरवाजे पर बैठी है। इसी दौरान टंकी धराशायी हो गई। अचानक सब कुछ तहस-नहस हो गया। यदि बच्ची भागती नहीं तो मलबे में दब जाती। उसके बात कुछ भा हो सकता था। दृश्य बड़ा ही डरावना है।
विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण विहार की है। अचानक विशालकाय पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। इससे ऐसा लगा मानों धरती कांप गई। कॉलोनी में लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घर के भीतर मौजूद लोगों को भूकंप जैसे झटके लगे तो वह भी अपने घरों से बाहर की ओर निकलकर भागे। 
विज्ञापन

चंद मिनटों में टंकी का मलबा और पानी कॉलोनी के घरों में जा घुसा। भयावह मंजर को देख लोग सहम उठे। हादसे को देख लोग सन्न रह गए। पलभर के लिए लोगों कुछ भी समझ नहीं पाए। यहां रहने वाले अविनाश, जो कि घटना के चश्मदीद हैं। वह बताते हैं कि कॉलोनी में भगदड़ मच गई। 

लोग अपने बच्चों और परिवार के लोगों को तलाशने में जुट गए। उनका कुशलक्षेम जानने को आवाज लगाने लगे। जैसे-जैसे लोगों को उनके परिवार के सदस्यों की सकुशल होने की जानकारी लग रही थी। वह राहत की सांस ले रहे थे।

विज्ञापन

20 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त

हादसे में 20 से अधिक मकान टंकी के मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दर्जनों वाहन टंकी के मलबे में दब गए हैं। कुछ घरों के भीतर खड़े वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के पीड़ितों की आंखों से आंसू छलक उठे। 
 

पुलिस-प्रशासन द्वारा लगाई रेस्क्यू टीम टंकी के मलबे को हटा रही थी। वहीं, लोग खुद भी अपने घरों से मलबे को बाहर निकालने में जुट गए। वेदप्रकाश सारस्वत ने बताया कि एकाएक गिरी टंकी से इलाके के घरों के बाहर लगे कूलर टूट गए। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मलबा इतनी तेजी से घरों में घुसा कि अंदर रखे फ्रीज, वॉशिंग मशीन आदि भी टूट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed