Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Every street has the same story: when it rains, it floods.

Mathura News: हर गली की यही कहानी, बरसे बदरा तो भर गया पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Every street has the same story: when it rains, it floods.
चंदनवन में बारिश से जलभराव में गुजरते वाहन।
मथुरा। कुछ देर की बारिश भी शहर के लिए मुसीबत खड़ी कर देती है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई बारिश से कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शुक्रवार को भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के चलते शहर के अंडरपास और कॉलोनियों में जलभराव हो गया था। किसी तरह बुधवार शाम तक हालात सामान्य हुए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे, दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। साढ़े तीन से साढे़ चार बजे तक बारिश हुई। इससे कॉलोनियों में जलभराव हो गया। चंदनवन, मोतीकुंज, रेलवे कॉलोनी, धौली प्याऊ समेत अन्य कॉलोनियों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

हालांकि दशहरे के अवकाश के चलते स्कूल बंद रहे, जिससे बच्चों को संकट का सामना नहीं करना पड़ा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी आसमान साफ नहीं होगा। शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed