फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Enjoy holi

अब होली के रंगों में नहीं रही चोबा, अगरू और अरगजा की महक

Fri, 14 Feb 2020 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Enjoy holi
मथुरा। वृंदावन के श्रीराधावल्लभ मंदिर में श्रद्घालुओं पर रंग डालते सेवायत। फाइल फोटो - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कभी ब्रज में ठाकुर जी के साथ खेले जाने वाली होली के रंगों में चोबा, अगरू, अरगजा, कुमकुमा और टेसू के फूलों की खुशबू से मंदिर प्रांगण महकते थे लेकिन बदलते समय के साथ 40 दिवसीय ब्रज की होली के वर्तमान महोत्सव में यह प्राकृतिक रंग मंदिर ही नहीं आम जनजीवन से भी ओझल हो गए हैं।
विज्ञापन

ब्रज की होली का आकर्षण देश ही नहीं दुनिया में देेखने को मिलता है। ब्रज की होली की यह ख्याति सदियों से है। स्वर्ग बैकुंठ में होरी जो नांहि, तो कहा करैं लै कोरी ठकुराई...किशनगढ़ रियासत के महाराज नागरीदास का यह पद ब्रज की होली के इस प्राचीन वैभव को दर्शाता है। यहां वसंत पंचमी से ही होली का उत्सव शुरू हो चुका है। वर्तमान में ब्रज के मंदिरों में होली से जुड़ी पद-पदावलियों का गायन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें ब्रज की प्राचीन पारंपरिक होली से जुड़ा परिदृश्य देखता है। मंदिरों में गाई जा रही होली की धमार और पदावलियों में होली के पुराने रंग चोबा, चंदन, अगरू, अरगजा एवं कुमकुमा का गायन हो रहा है। लेकिन अब होली के परिदृष्य से ये प्राकृतिक रंग सिर्फ गायन तक ही सिमट कर रह गए हैं। मंदिरों में होली के रंगों में ये अब नजर नहीं आते हैं। अब सिर्फ कुछ मंदिरों में टेसू के फूलों का रंग भले ही इस परंपरा को निभाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत जटिल है इन रंगों को तैयार करने की प्रक्रिया
अबुल फजल की प्रसिद्ध रचना आइन ए अकबरी में भी मिलती है। 16वीं सदी में अबुल फजल ने फारसी में इस प्रविधि का अभिलेखीकरण कर इसे यथार्थ के धरातल पर उतारा था। चोबा बनाने में एक सप्ताह का समय लगता था। एक सेर अगरू की लकड़ी, चावल की भुसी, साफ मिट्टी और कपास के मिश्रण से वाष्पीकरण द्वारा 2 से 15 तौला तक चोबा प्राप्त होता था। अरगजा बनाने के लिए मेद, चोबा, बनफशा, गेहला, गुलाब, चंदन तथा कपूर प्रयुक्त होते थे। होली पर इनके उपयोग के दौरान महक आसपास के वातावरण को भी महका देती थी।

- डॉ. राजेश शर्मा, शोध एवं प्रकाशन अधिकारी वृंदावन शोध संस्थान
16वीं सदी से गाए जा रहे पदों में मिलता है इन रंगों का उल्लेख
16वीं सदी के बाद से आज तक मंदिर संस्कृति में जिसने भी श्यामा-श्याम की होली गायी और लिखी है, उसकी बात इन प्राकृतिक रंगों की महक के बगैर पूरी न हुई। सूरदास ने लिखा है हरि संग खेलन फाग चली, चोबा चंदन अगरू अरगजा छिरकत नगर गली... मंदिर संस्कृति में ब्रज भाषा के होली साहित्य की वृहद परंपरा है, लेकिन आज प्राय: लोग इससे जुड़ी उन जानकारियों से अनभिज्ञ है कि किस प्रकार ये तैयार होते थे। इन्हें तैयार करने में किन चीजों की जरूरत है। बदलते दौर के साथ अब सब कुछ आसानी से हासिल करना चाहते हैं, जिससे ये प्राकृतिक रंग ओझल हुए हैं।
- सुरेश चंद्र शर्मा, संरक्षक ब्राह्मण महासभा, वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed