फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Enforcement officer and broker arrested for taking bribe of ten thousand

Mathura News: दस हजार की रिश्वत लेते प्रवर्तन अधिकारी और दलाल गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Enforcement officer and broker arrested for taking bribe of ten thousand
भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की करौली इकाई की टीम ने बयाना कस्बा में कार्रवाई कर रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक और एक दलाल को 10 हजार की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी निरीक्षक एक उचित मूल्य की दुकान के संचालक से 20 हजार की रिश्वत मांग कर उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने यह राशि बयाना कस्बे के एक राशन डीलर के माध्यम से ली। टीम ने इस डीलर को भी पकड़ा है। आरोपी से 10 हजार की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसीबी करौली इकाई में शिकायत की कि उचित मूल्य की दुकान के संचालन में दिक्कत नहीं आने देने की एवज में प्रवर्तन निरीक्षक सुबोध कुमार चौधरी 20 हजार की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। परिवादी की शिकायत के बाद उसकी पुष्टि की गई और बाद में एसीबी करौली के उप अधीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में टीम ने बयाना में छापा मारा।
विज्ञापन

कार्रवाई में आरोपी प्रवर्तन निरीक्षक सुबोध कुमार और एक अन्य राशन डीलर भगवान कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी के निर्देशन में दोनों आरोपियों के घर और ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed