फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eligible farmers from 70 villages will not pay toll tax on the Yamuna Expressway.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल फ्री: इन 70 गांव के किसानों को नहीं देना होगा टैक्स, बिना पैसे दिए दौड़ेंगी गाड़ियां

Sat, 04 Jul 2026 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 12:53 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जमीन देने वाले मथुरा के 70 गांवों के किसानों को अब टोल टैक्स में छूट मिलेगी। पात्र किसानों को मुफ्त फास्टैग जारी किए जाएंगे, जिससे वे एक्सप्रेसवे पर बिना टोल शुल्क दिए यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
Eligible farmers from 70 villages will not pay toll tax on the Yamuna Expressway.
यमुना एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले मथुरा के 70 गांवों के किसानों को राहत मिलने जा रही है। एक्सप्रेस-वे का संचालन करने वाली कंपनी ने जेबर के बाद अब उन्हें भी टोल टैक्स में छूट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां भी पात्र किसानों को मुफ्त फास्टैग जारी किए जाएंगे, जिससे वह एक्सप्रेस-वे पर बिना टोल शुल्क दिए आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आरएलडी को बड़ा झटका: डॉ. अशोक अग्रवाल ने छोड़ दी पार्टी, सपा का थामा दामन; टिकट समीकरण बदलने के संकेत
विज्ञापन



 

यमुना एक्सप्रेस-वे का निर्माण वर्ष 2008-09 में हुआ था। इसके लिए मथुरा जनपद के करीब 70 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। इनमें मांट और महावन तहसील के सर्वाधिक किसान शामिल हैं। लंबे समय से किसान एक्सप्रेस-वे पर टोल में छूट की मांग कर रहे थे। अब कंपनी ने इस दिशा में पहल करते हुए पात्र किसानों को टोल फ्री सुविधा देने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें -  साधु के वेश में हैवान: संविदाकर्मी पर चाकू से हमला, बीच सड़क पर कर दिया लहूलुहान; कान भी काट डाला

 
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे के जीएम आनंद ब्रजराज सिंह ने बताया कि जिन किसानों की जमीन एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहित हुई थी, उन्हें और उनके परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए जाबरा टोल प्लाजा पर पात्र किसानों की सूची तैयार की जा रही है। फास्टैग बनवाने के लिए किसानों को अपनी अधिग्रहीत जमीन से संबंधित नक्शा-11, वाहन की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) तथा मतदाता पहचान पत्र जमा करना होगा। 

ये भी पढ़ें -  UP: फर्जी चिटफंड केस में सपा नेता से चार घंटे पूछताछ, थाने में बिगड़ गई तबीयत; पुलिस ने दे दी जमानत



 
विज्ञापन

इन गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ
मांट क्षेत्र के जाबरा, मांट, गढ़ी मनसुख, गढ़ी बालकिशन, बिलंदपुर, गढ़ी आशा, जनकपुर, नंद नगरिया, भीम, कूपगढ़, पिपरौली, ढकू, सूरज, हरनौल, सुरीर, टेटीगांव, नौहझील, बाजना सहित अन्य।

ये भी पढ़ें -   UP: मथुरा में रिश्वत लेते गिरफ्तार बिजली विभाग का भ्रष्ट बाबू, रिटायरमेंट में बचे हैं 11 महीने; लोड के नाम पर मांगी थी रकम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed