{"_id":"6a48047be8dedf15f0010487","slug":"a-clerk-was-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-in-the-name-of-reducing-the-load-mathura-news-c-369-1-mt11002-148892-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: लोड घटाने की कीमत मांगना पड़ा भारी, रिटायरमेंट से 11 महीने पहले ही बाबू पहुंचा सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: लोड घटाने की कीमत मांगना पड़ा भारी, रिटायरमेंट से 11 महीने पहले ही बाबू पहुंचा सलाखों के पीछे
Sat, 04 Jul 2026 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:28 PM IST
सार
मथुरा के कृष्णा नगर विद्युत उपकेंद्र में तैनात बाबू सुरेश चंद को बिजली कनेक्शन का लोड कम करने के बदले रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के सत्यापन के बाद की गई इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को विद्युत निगम में बड़ी कार्रवाई करते हुए कृष्णा नगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लिपिक (बाबू) सुरेश चंद को मीटर का विद्युत भार (लोड) कम करने के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई कार्रवाई से विद्युत निगम कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। घटनाक्रम की जबर्दस्त चर्चा रही।
एक उपभोक्ता ने अपने बिजली कनेक्शन का लोड कम कराने के लिए कृष्णा नगर विद्युत उपकेंद्र में आवेदन किया था। आरोप है कि संबंधित कार्य करने के बदले बाबू सुरेश चंद ने निर्धारित प्रक्रिया के बजाय रिश्वत की मांग की। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने योजना तैयार की। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम सादे कपड़ों में कृष्णानगर विद्युत उपकेंद्र पहुंची। शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि लेकर भेजा गया। जैसे ही सुरेश चंद ने रुपये लिए, पहले से मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
अचानक हुई इस कार्रवाई से कृष्णा नगर सब स्टेशन कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही टीम आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। कर्मचारियों में दिनभर इस कार्रवाई की चर्चा होती रही। आरोपी सुरेश चंद की सेवानिवृत्ति में अभी करीब 11 माह का समय शेष है। एंटी करप्शन टीम उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। संभावना है कि शनिवार को आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।