{"_id":"6a4804fba732da29f5068d74","slug":"after-four-hours-of-questioning-the-sp-leader-was-granted-bail-from-the-police-station-mathura-news-c-369-1-mt11009-148888-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी चिटफंड केस में सपा नेता से चार घंटे पूछताछ, थाने में बिगड़ गई तबीयत; पुलिस ने दे दी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी चिटफंड केस में सपा नेता से चार घंटे पूछताछ, थाने में बिगड़ गई तबीयत; पुलिस ने दे दी जमानत
Sat, 04 Jul 2026 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:38 PM IST
सार
फर्जी चिटफंड मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस ने सपा नेता अनिल अग्रवाल से करीब चार घंटे पूछताछ की। स्वास्थ्य खराब मिलने पर मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई, जबकि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्जी चिटफंड मामले में गोविंद नगर पुलिस ने चार घंटे तक पूछताछ करने के बाद सपा नेता अनिल अग्रवाल को थाने से जमानत दे दी है। डॉ. अनुराग अग्रवाल और सपा नेता अनिल अग्रवाल पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महोली रोड निवासी पीड़ित व्यापारी राहुल बंसल व सौंख रोड स्थित नई मंडी निवासी मनीष अग्रवाल ने नवंबर 2025 में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया था कि डॉ. अनुराग अग्रवाल वैद्य ने चिटफंड बनाकर में कई व्यापारियों से पैसे जमा कराए थे। यह रकम करोड़ों में बताई जा रही है। इसके बाद पैसा और संपत्ति बेचकर अनुराग भाग गया। पीड़ित व्यापारियों ने अनुराग, सपा नेता अनिल अग्रवाल समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
तीन दिन पहले कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने मुख्य आरोपी डॉ. अनुराग अग्रवाल और सहयोगी सपा नेता अनिल अग्रवाल पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। यह कार्रवाई होने के बाद गोविंद नगर पुलिस ने अनिल को हिरासत में ले लिया। लगभग चार घंटे तक मामले में पूछताछ की गई। इसके बाद स्वास्थ्य चेकअप कराया तो वह अस्वस्थ मिले। इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें थाने से ही जमानत दे दी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है।