फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elephant Suji died at age of 74 in Mathura

UP News: जिस हथिनी सूजी पर बनाई गई थी डॉक्यूमेंट्री, 74 साल की उम्र में थम गईं सांसें, सर्कस से लाई गई थी

Sun, 29 Sep 2024 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 09:28 PM IST
सार

हथिनी सूजी की सांसें 74 साल की उम्र में थम गईं। आंध्र प्रदेश के सर्कस से मुक्त कराकर लाई गई थी। हथिनी को लेकर कुछ समय पहले डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी।

विज्ञापन
Elephant Suji died at age of 74 in Mathura
हथिनी सूजी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में करीब 10 साल से फरह स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र की शोभा बढ़ा रही हथिनी सूजी हमेशा के लिए खामोश हो गई है। 74 साल की उम्र में सूजी ने रविवार को जिंदगी की आखिरी सांस ली।

विज्ञापन


प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि करीब 10 साल पहले हथिनी को आंध्र प्रदेश के सर्कस से मुक्त कराया गया था। इसके बाद से हथिनी संरक्षण केंद्र में प्रवास कर रही थी। यहीं उसे सूजी नाम दिया गया था। हथिनी को लेकर कुछ समय पहले डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी।

विज्ञापन

रविवार सुबह सूजी की सांसें थम गईं। वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम द्वारा हथिनी का अंतिम संस्कार किया गया। उसका पोस्टमार्टम की कराया गया है। हथिनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसके बाद ही सूजी की मौत की सही वजह साफ हो पाएगी।

अब केंद्र में शेष बचे हैं 32 हाथी और हथिनी

सूजी की मौत के बाद केंद्र में रहने वाले अन्य हाथी और हथिनी उदास नजर आए। अब केंद्र में केवल 32 हाथी और हथिनी शेष बचे हैं। इनका विभागीय अधिकारियों द्वारा विशेष संरक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed