फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity took away people's peace

Mathura News: बिजली ने छीना लोगों का सुकून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity took away people's peace

विज्ञापन
मथुरा। बिजली कटौती ने लोगों का चैन और सुकून छीन लिया है। बिजली की आंख मिचौली लगातार जारी है। ओवरलोडिंग की वजह से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति रातभर आती-जाती रही। राधापुरम स्टेट बिजलीघर की लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे पोषित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

क्षेत्रीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब डेढ़ बजे बाद सप्लाई सुचारू हो पाई। मायापुरम कॉलोनी में आग लगने की सूचना पर ट्रांसफाॅर्मर की सप्लाई बंद करवा दी गई थी। रात दो बजे बाद सप्लाई चालू हो पाई। गोवर्धन रोड फीडर क्षेत्र की सप्लाई देर रात तक बंद रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


कीर्ति नगर में ट्रांसफॉर्मर में फाॅल्ट होने की वजह से घरों की बिजली कई घंटे तक गुल रही। इसके अलावा राधा ऑर्चिड, मसानी, जयसिंहपुरा, राधिका विहार, विकास नगर में बिजली कटौती की वजह से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि बिजली आपूर्ति में पहले से सुधार हुआ है। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed