{"_id":"5783aa054f1c1b027d13d7a8","slug":"dwarikadheesh-will-enjoy-the-fly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने और चांदी के हिंडोले में झूलेंगे द्वारिकाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने और चांदी के हिंडोले में झूलेंगे द्वारिकाधीश
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के महीने में द्वारिकाधीश मंदिर में विशेष आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे। इस दौरान भक्तों के लाड़ले द्वारिकानाथ सोने और चांदी के हिंडोलों में झूलेंगे। ठाकुरजी महीने भर मौसम के अनुरूप अलग-अलग घटाओं में दर्शन देंगे।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि ये आयोजन 20 जुलाई को हिंडोला दर्शन से शुरू होगा। इसके बाद 30 जुलाई को फूलों का हिंडोला, 31 को केसरी घटा, दो अगस्त को हरी घटा, चार अगस्त को सोसनी, पांच अगस्त को फल और फूलों का हिंडोला सजाया जाएगा।
छह को आसमानी, नौ को गुलाबी, 11 को लाल घटा, 13 को काली, 15 को लहरिया, 17 को सफेद, 20 को हिंडोला विजय, 25 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 26 को मंदिर में नंदोत्सव की धूम मचेगी। श्रद्धालु मंदिर दर्शन के समय सोने और चांदी के हिंडोलों के दर्शन कर सकेंगे। द्वारिकाधीश संध्या भोग आरती के समय हिंडोलों में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।