फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dusu president in mathura

‘नौ फरवरी को सामने आया जेएनयू का सच’

Sat, 26 Mar 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन Updated Sat, 26 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
dusu president in mathura
डूसू अध्यक्ष ने कहा जेएनयू में पहले से जारी हैं देश विरोधी गतिविधियां - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियां तो बीते कई दशकों से जारी थीं लेकिन नौ फरवरी की रात को इसकी सच्चाई सबके सामने आ गई। यह बात दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष सत्येंद्र अमाना ने वृंदावन आगमन पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


डूसू अध्यक्ष ने कहा कि नौ फरवरी की रात को जेएनयू में जो भी हुआ वह देश ही नहीं समाज के लिए भी घातक है। उन्होंने बताया कि जेएनयू वीसी ने संयोजक उमर खालिद को नौ फरवरी की रात में कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी। इसके बाद जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने वीसी पर दबाव बनाकर अनुमति ली और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर छात्रों को भड़काने, देश के संविधान और कानून को नकारने की बात कही।
विज्ञापन


सत्येंद्र अमाना ने कहा कि कुछ लोग छात्र राजनीति का दुरुपयोग कर रहे हैं। एबीवीपी ऐसी राजनीति का हमेशा विरोध करती आई है और करती रहेगी। जेएनयू की शिक्षा प्रणाली अच्छी है लेकिन शिक्षा के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूसू अध्यक्ष ने बताया कि वहीं नए सत्र में विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए हर वर्ष 3 लाख से ज्यादा आवेदन आते है लेकिन 50 हजार छात्रों को ही प्रवेश मिल पाता है। उन्होंने कहा कि कम से कम 3 लाख में से 1.5 लाख छात्रों को प्रवेश मिले। इसके लिए सार्थक प्रयास होने चाहिए।


केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में 20 नए कालेज खोलने की बात कह रही है। इसे पूरा करवाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केजरीवाल सरकार पर दबाव बनाएगी। इस अवसर पर शशांक शर्मा, अखिल चौधरी, सनी चौहान, चेतन शर्मा, शुभम पाठक, जीतू चौधरी, दीपू उपाध्याय, विनीत गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed