फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to the Parikrama, there was a jam on the highway along with the city

Mathura: वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा के लिए उमड़ी भीड़, शहर से लेकर हाईवे तक...जाम ही जाम

Mon, 11 Nov 2024 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 12:19 PM IST
सार

मथुरा में अक्षय नवमी के अवसर पर परिक्रमा के लिए भीड़ इस कदर उमड़ी कि शहर से लेकर हाईवे तक जाम ही जाम रहा। वाहन निकालना तो अलग लोग पैदल तक नहीं निकल पा रहे थे। 

 

विज्ञापन
Due to the Parikrama, there was a jam on the highway along with the city
मथुरा में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मथुरा-वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। परिक्रमा के कारण शहर भर में तो जाम के हालात रहे हाईवे भी अछूता नहीं रहा। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए खूब पसीना बहाया, लेकिन परिक्रमार्थियों की संख्या के आगे पुलिस बल बेबस नजर आया। मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा में 700 से अधिक पुलिस, ट्रैफिक, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की 62 प्वांइटों पर ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में 400 पुलिसकर्मी परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए लगाए गए। जो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। एसपी ट्रैफिक मनोज यादव ने बताया कि मथुरा में 19 टीएसआई, 31 हेड कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल, 63 होमगार्ड, 40 पीआरडी के जवानों की 32 प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा वृंदावन में 5 टीएसआई, 30 हेड कांस्टेबल, 4 कांस्टेबल, 88 होमगार्ड, 15 पीआरडी जवानों की 30 प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाई। जिन्होंने परिक्रमा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बांकेबिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ी भीड़, छह स्कूली बच्चियां हुईं बेहोश, जाम हो गया वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां रहे जाम के हालात
क्वालिटी तिराहा, डैंपियर नगर रोड, बीएसए रोड, जंक्शन रोड, जन्मभूमि रोड, केआर कॉलेज रोड, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, गोवर्धन चौराहा, आगरा से दिल्ली की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पूरे दिन जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed