{"_id":"677ecd9a8a9e79f5710794d6","slug":"due-to-old-rivalry-bullies-beat-the-family-with-sticks-mathura-news-c-369-1-mt11009-123410-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में संग्राम: लाठी-डंडों से हमला...बीच सड़क पर पिटाई, दो लोगों का फाड़ दिया सिर; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में संग्राम: लाठी-डंडों से हमला...बीच सड़क पर पिटाई, दो लोगों का फाड़ दिया सिर; हालत गंभीर
Thu, 09 Jan 2025 02:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:56 PM IST
सार
मथुरा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने परिवार पर हमला बोल दिया। दो लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मथुरा। झगड़े के दौरान हुए पथराव में रास्ते पर पड़ी ईंट।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा के सदर थाना क्षेत्र के जमुनाबाग रोड स्थित बाडपुरा में बुधवार सुबह कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दबंगों की पिटाई से परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बाडपुरा निवासी मणी शंकर ने बताया बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे वह घर के अंदर बैठे थे। तभी 10 से 15 लोग एकराय होकर हाथों में लाठी-डंडा व फरसा लेकर घर के अंदर घुस आए और हमला बोल दिया। दबंगों ने परिवार के सदस्यों की पिटाई की। इसमें मणी शंकर और उनके भाई उदय सिंह का सिर फट गया।
भाई ओमप्रकाश, भतीजा अंशू यादव, मनी शंकर की पत्नी ममता यादव, उदय यादव की पत्नी सीमा यादव गंभीर घायल हो गईं। साथ ही पथराव भी किया। पीड़ित मनी शंकर ने सदर थाने में 11 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। सदर थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।