फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Driver who teased constable absconds, cleaner caught

Mathura News: सिपाही को चुटैल करने वाला चालक फरार, क्लीनर पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Driver who teased constable absconds, cleaner caught
छाता। सड़क हादसे को लेकर बने नए कानून के विरोध में 1 जनवरी को ट्रक चालकों ने थाना कोतवाली क्षेत्र में राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दौरान एक गाड़ी के चालक और क्लीनर ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी, इससे उसकी नाक में चोट पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। चालक भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन


कांस्टेबल चेतन ने बताया वह और कांस्टेबल निशभ एवं विष्णु वीआईपी ड्यूटी में लगे हुए थे। दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बॉबी ढाबे के सामने एक चालक ने अपनी गाड़ी सड़क पर लगाकर रास्ता रोक दिया। जब उससे गाड़ी हटाने के लिए कहा तो वह गाली देने लगा। चालक और क्लीनर उनके साथ झगड़ा करने पर आमादा हो गए। चालक ने उन्हें डंडा मार दिया, इससे उनकी नाक में चोट आ गई। बाद में दोनों गाड़ी लेकर शेरगढ़ चौराहा होते हुए भाग गए।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों दोबारा गाड़ी से आए। इस पर शेरगढ़ चौराहे पर उन्हें रोक लिया। इस दौरान चालक मोहम्मद साद पुत्र फजल गांव शहजादपुर जिला नूहं, हरियाणा गाड़ी से कूद कर भाग गया। क्लीनर को पकड़ लिया। उसने अपना नाम विल्लत उर्फ बिल्ला बताया। कोतवाली प्रभारी त्रिलोक सिंह ने बताया चालक और क्लीनर खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed