फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs snatched cow eyes from cowshed in mathura

UP: कान्हा की नगरी में गायों की दुर्दशा, आश्रय स्थल भी अब नहीं रहे सुरक्षित; गोवंश की ऐसी हालत देख फूटा आक्रोश

Sat, 04 Jan 2025 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 10:07 AM IST
सार

मथुरा में गोशाला बदहाल स्थिति में हैं। गायों के लिए चारा व पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे उनकी स्थिति मरणासन्न हो चुकी है। कुत्ते उन पर हमला कर रहे हैं। गायों के शवों को खा रहे हैं।

विज्ञापन
Dogs snatched cow eyes from cowshed in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार गौ संरक्षण को लेकर कितनी ही संवेदनशीलता क्यों न दिखाए, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। गायों के लिए बनाए गए सरकारी आश्रय स्थल भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। फरह के पिलुआ सादिकपुर की गोशाला पर मरणासन्न हो चुकी एक गाय की कुत्ते आंख नोंचकर ले गए। यही नहीं बल्कि कुत्ते दफनाई गईं गायों के अवशेषों को भी गड्ढों में से निकाल रहे हैं। यह दुर्गति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हंगामा करने लगे। लोगों की शिकायत के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

गायों के लिए चारा भी नहीं 
ग्रामीणों ने बताया है कि गांव के लोग शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। तभी रास्ते में उन्होंने देखा कि कुत्ते मांस के लोथड़े को नोंच-नोंचकर खा रहे थे। ये किस जानवर का मांस है यह जानने के लिए ग्रामीणों ने छानबीन की। इस दौरान एक कुत्ता मुंह में मांस का टुकड़ा दबाकर गोशाला से निकला। यह देखकर लोग दंग रह गए। गोशाला से थोड़ी दूरी पर कुछ कुत्ते अवशेषों को भी नोंच-नोंचकर खा रहे थे। यह स्थिति देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गोशाला की दुर्गति देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों से की शिकायत
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो पशु चिकित्सकों की एक टीम, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह और विकासखंड अधिकारी नेहा रावत मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में पानी और चारे की व्यवस्था नहीं होने से गायों की हालत नाजुक हो रही है। सूखा भूसा भी भरपेट नहीं दिया जा रहा है और हरा चारा तो कभी यहां देखने को नहीं मिलता है। इस स्थिति से गायों के शरीर में इतनी ताकत नहीं कि हमलावर कुत्तों से बचाव कर सकें। ऐसी ही एक मरणासन्न गाय की कुत्ते आंख नोंचकर ले गए। इधर लोगों को शांत कराने के बाद अधिकारियों ने गोशाला की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही ग्रामीणों को गायों के बेहतर इलाज कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ये बोले सीडीओ
सीडीओ मनीष मीना ने बताया कि पिलुआ सादिकपुर की गोशाला में बीते दिन बीमारी के कारण कुछ गायें मर गई थीं। संचालक ने उन्हें दबा दिया था। कुत्तों ने गड्ढे से उनके अवशेषों को निकाला है। वहीं गोशाला में भी तीन गाय बीमार हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed