फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DNA report will reveal the secret of Gora's real parents

Mathura: तीन साल की बच्ची गोरा के कौन हैं असली माता-पिता, डीएनए रिपोर्ट से सामने आएगा सच

Fri, 22 Dec 2023 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2023 12:43 PM IST
सार

तीन साल की जिस बच्ची को पुलिस ने बरामद किया, उसके दावेदार दो हैं। जिस महिला पर अपहरण का आरोप लगा और बच्ची बरामद हुई वो भी उसे अपना बता रही है। ऐसे में जीआरपी ने अब डीएनए जांच की राह अपनाई है।

 

विज्ञापन
DNA report will reveal the secret of Gora's real parents
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा बीते 10 अक्तूबर को गिरफ्तार दिल्ली के गिरोह के दावे ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। अपहरण की मुख्य आरोपी महिला ने उससे बरामद बच्ची पर दावा किया है कि वह उसकी बेटी है। इधर, हरिद्वार की महिला व उसका परिवार बच्ची की शिनाख्त अपनी बेटी गोरा के तौर पर कर अपने साथ ले जा चुका है। जीआरपी ने दोनों पक्षों के दावे के बाद डीएनए जांच की राह अपनाई है। अपहरण की आरोपी महिला उसके पति और हरिद्वार की महिला व उसके पति के साथ ही बच्ची का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजी है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि गोरा के माता-पिता कौन हैं।
विज्ञापन


जनवरी 2023 में हरिद्वार निवासी फूलवती अपने पति करण से विवाद के बाद दादी के पास बठिंडा जा रही थी। मगर, पति ने उसे बताया कि वह खुद भरतपुर निवासी चाचा के घर पर है। ऐसे में वह हरिद्वार से मथुरा आकर रात में भरतपुर की ट्रेन का इंतजार करते वक्त सो गई। उसी दौरान उसकी तीन साल की बच्ची गोरा का अपहरण हो गया था। ऑपरेशन मुस्कान के तहत इंस्पेक्टर संदीप कुमार व उनकी स्वाट टीम ने 10 अक्तूबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर भूतेश्वर स्टेशन के पास से गोरा को बरामद करते पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान तिलकराम उर्फ अतुल निवासी गांव बरापुर, पथरा, सिद्धार्थनगर, हाल निवासी नई दिल्ली, आरिफ उर्फ तोतला निवासी राघवपुर मदई, मीनापुर, बिहार हाल निवासी नई दिल्ली, तुलसी उर्फ तुलिया पवार निवासी ग्राम उमर, सोलापुर, महाराष्ट्र हाल निवासी नई दिल्ली, काजल पत्नी राम मिलन निवासी नई दिल्ली, हीना चौहान पत्नी राजा चौहान निवासी बारसी सोलापुर, महाराष्ट्र हाल निवासी नई दिल्ली के तौर पर हुई। इन सभी को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि गैंग ने बच्ची का अपहरण करने के बाद उसे गोद में लेकर भीख मांगने का काम शुरू कर दिया था। जेल में बंद हीना चौहान ने दावा किया है कि गोरा उसी की बच्ची है। यह मामला सामने आने के बाद जीआरपी ने हिना चौहान व उसके पति राजा चौहान को डीएन सैंपल कराया है। वहीं, हरिद्वार की महिला फूलवती व उसके पति करण, जो कि हरिद्वार की जेल में बंद है। उसका भी डीएनए सैंपल कराया है। इन सभी के सैंपल बच्ची के डीएनए से मिलान कराए जा रहे हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि जो भी रिपोर्ट आएंगी, उससे कोर्ट को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed