फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District Magistrate withheld 2 months salary of 53 ARPs

Mathura News: जिलाधिकारी ने 53 एआरपी का 2 माह का वेतन रोका

Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate withheld 2 months salary of 53 ARPs
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 53 अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का दो माह को वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई से सभी एआरपी परेशान हैं। विभाग में कार्यरत सभी एआरपी का अप्रैल माह का वेतन आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने तथा शारदा पोर्टल पर फीड कराने के संबंध में लापरवाही पर रोक दिया था। एआरपी का कहना है कि यह कार्य विद्यालय के अध्यापकों को करना था। जबकि एआरपी को सिर्फ मॉनिटरिंग करनी थी। इसके बावजूद सभी एआरपी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

एआरपी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि काम पूरा होने की स्थिति में लगा कि अब अप्रैल का वेतन जारी हो जाएगा, लेकिन जिलाधिकारी ने एआरपी को यूडायस पोर्टल पर विद्यालयों का डाटा अपडेट करने का कार्य दे दिया। यह काम करने की जिम्मेदारी संकुल प्रभारियों की है। हालांकि इसके बाद भी प्रयास किया जा रहा है, लेकिन निजी विद्यालय संचालक गर्मी की छुट्टियों में लंदन, बैंकाक, गोवा सहित अन्य स्थानों पर घूमने के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यूडायस पोर्टल का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते मई माह का वेतन भी डीएम द्वारा रोक दिया गया है। कोई भी अधिकारी उनकी समस्या को समझने के लिए तैयार नहीं है। दो माह का वेतन रोकने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हाउस लोन, कार लोन या अन्य लोन की ईएमआई नहीं भर पा रही है। एआरपी ने बताया कि निलंबन की स्थिति में भी कर्मचारी को आधा वेतन जीवन निर्वाह के रूप में मिलता है लेकिन यहां तो सारा वेतन ही रोक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed