फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute, uproar between bus drivers

Mathura News: बस चालकों के बीच विवाद, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dispute, uproar between bus drivers
मथुरा। पुराने बस अड्डे पर पहले बस निकालने को लेकर अलीगढ़ और मथुरा डिपो के अनुबंधित चालकों के बीच विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी हुई। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


घटना सुबह पौने 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 85 डीटी 6484 और मथुरा डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 85 डीटी 2239 पुराने बस अड्डे पर सवारियां भर रही थी। इसी दौरान अड्डे से पहले बस बाहर निकालने को लेकर दोनों बसों के चालकों और परिचालकों में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। ये देख बस अड्डे पर मौजूद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। स्टेशन इंचार्ज गोपालदास ने बताया कि बस चालकों के बीच पहले बस निकालने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस झगड़ा करने वाले लोगों को अपने साथ थाने ले गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed