फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dispute between boyfriend and girlfriend in hotel in Mathura boyfriend attacked with knife and injured him

UP: प्रेमी युगल ने होटल में लिया कमरा, फिर आने लगीं चीखने की आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ खून से लथपथ मिले दोनों

Tue, 07 Nov 2023 11:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Nov 2023 11:53 AM IST
सार

मथुरा में होटल के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका रुके थे। अचानक कमरे से चीखने की आवाजें आने लगी। स्टाफ भागकर पहुंचा। वहां का दृश्य देखकर उशके हाथ-पांव कांपने लगे।   

विज्ञापन
dispute between boyfriend and girlfriend in hotel in Mathura boyfriend attacked with knife and injured him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की दोपहर प्रेमी युगल ने एक होटल में कमरा लिया। दोनों एक ही कमरे में रुके थे। कुछ ही देर बाद कमरे से चीखने की आवाजें आने लगीं। चीख सुनकर होटल का स्टाफ भागकर कमरे की तरफ पहुंचा। उसने हिम्मत करके दरवाजे से झांककर अंदर देखा। वहां का दृश्य देखकर स्टाफ के होश उड़ गए।  

विज्ञापन


दरअसल प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद हुआ था। युवक के हाथ में चाकू था। उसने पहले युवती को चाकू से गोदकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद खुद पर भी ताबड़तोड़ वार किए थे। इससे दोनों लहूलुहान हालत में वहीं पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद का मूल कारण जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली इलाके के जन्मभूमि लिंक रोड स्थित होटल नंद पैलेस की है। यहां दोपहर को मांट थाना इलाके का निवासी 25 वर्षीय युवक एवं बलदेव थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती आकर रुके। दोनों ने एक कमरा बुक किया। होटल स्टाफ ने कमरा उपलब्ध करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: यौन शक्ति बढ़ाने के नाम पर यदि आप भी खाते हैं यह मछली... तो हो जाएं सावधान, कैंसर रोग को दे रहे दावत

कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोशित युवक ने अपने साथ लाए चाकू से युवती पर हमला कर दिया। उसने युवती के चेहरे, हाथ और जांघ में कई वार किए। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। इसके बाद उसने खुद पर चाकू से कई वार किए। इससे उसकी गर्दन और हाथ पर घाव हुआ। 

यह भी पढ़ेंः- मथुरा में 70 लाख की लूट: महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी को हिला दिया, सिर की सभी हड्डियां टूटी मिलीं...और

कमरे से चीख-पुकार का आवाजें आने लगीं। शोर सुनकर होटल स्टाफ भागकर पहुंचा। दोनों को कमरे से बाहर निकाला गया। स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक व युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, सूचना पर युवती के परिवारवाले भी आ गए। 

यह भी पढ़ेंः- बंदर का ऐसा प्रेम नहीं देखा होगा: मालिक छत से गिरा तो साथ में कूद गया, एंबुलेंस में पहुंचा अस्पताल; और फिर

इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है। युवक पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता है। युवक अपने साथ चाकू लेकर आया था। इससे लग रहा है कि दोनों के बीच कोई पुराना विवाद है। इसको लेकर युवक ने साजिश के तहत उसे होटल में लेकर गया था। मामले की जांच की जा रही है। युवती के परिजन ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। युवक के परिजन को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed