{"_id":"67a900ec338e36c8a307c3d8","slug":"dhobee-ghaat-ke-bhavan-kee-chhat-jarjar-dar-ke-beech-dho-rahe-kapade-mathura-news-c-369-1-mt11008-124944-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: धोबी घाट के भवन की छत जर्जर, डर के बीच धो रहे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: धोबी घाट के भवन की छत जर्जर, डर के बीच धो रहे कपड़े
विज्ञापन
मथुरा। धोबी घाट की जर्जर छत।
- फोटो : mathura
मथुरा। यमुना नदी के पास धोबी घाट का भवन बना हुआ है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग कपड़े धाेने के लिए आते हैं, लेकिन यहां पर बना भवन की छत जर्जर अवस्था में है। ऐसे में यहां कपड़े धोने वाले लोगों में डर है।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के पदाधिकारियों के साथ लोगों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना पार लक्ष्मी नगर स्थित धोबी घाट की छत जर्जर अवस्था में हो चुकी है, यहां पर लोग जर्जर छत के नीचे कपड़े धोते हैं तो उन्हें डर सताता रहता है, लेकिन मजबूरी में लोगों को कपड़े धाेने पड़ रहे हैं, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा स्थान नहीं है।
उधर, मथुरा-वृंदावन नगर निगम का ध्यान इस तरफ नहीं है। प्रमुख महासचिव उदयभान सिंह ने कहा कि लोगों ने निजी चंदे से टिनशेड लगवाया है, लेकिन भवन पूरी तरह से गिरने के कगार पर है। नगर निगम ने धोबी घाट को 2011 में बनवाया था, यहां पर नगर निगम की कोई भी सुविधा नहीं है। पीने के पानी का एक भी नल नगर निगम ने नहीं लगवाया। लोगों ने यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। इस अवसर पर मुजाहिद कुरैशी, असलम कुरैशी, चंद्रशेखर, सलीम आदि लोग मौजूद रहे।