Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees were filled with joy upon hearing

Mathura News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनकर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees were filled with joy upon hearing
नौहझील। ठाकुर राधा श्याम सुंदर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की मनमोहक झांकी सजाई गई। महारास के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा व्यास ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि महारास में 5 अध्याय हैं। इनमें गाए जाने वाले 5 गीत भागवत के 5 प्राण हैं। जो भक्त भाव के साथ इन गीतों का गायन करता है उसका पार होना निश्चित है। महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। इसी लीला से जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ। कथावाचक ने कहा कि प्रत्येक जीव परमात्मा का अंश है। उसके भीतर अपार शक्ति विद्यमान रहती है। मंदिर परिसर में विवाह प्रसंग की सजीव झांकी सजाई गई। इस दौरान ईश्वर चंद्र शास्त्री, कान्हा शर्मा, महावीर गुप्ता, मूलचंद पाठक, ग्रीस अग्रवाल और वेद प्रकाश पाठक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed