फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees thronged Bihariji temple in winter, police had a tough time

UP: नए साल से पहले बांके बिहारी दर्शन के लिए इस कदर उमड़ी भीड़, लगी आधा किमी का कतारें; पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 30 Dec 2024 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 12:22 PM IST
सार

नव वर्ष 2025 के आगमन से पहले बांके बिहारी के दर्शन के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। आलम ये है कि मंदिर से आधा किलोमीटर की कतारें लग रही हैं। वहीं भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Devotees thronged Bihariji temple in winter, police had a tough time
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मे दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन में सप्ताहांत व नववर्ष से पूर्व ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए रविवार को मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। धक्का-मुक्की के बीच भक्तों को आराध्य के दर्शन मिले। वहीं श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में ठंड के बीच पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान मंदिर से लेकर मुख्य मार्ग तक ( करीब पांच सौ मीटर लंबी) श्रद्धालुओं की कतार दिखी।
विज्ञापन


जैसे-जैसे नया साल करीब आ रहा है। वैसे-वैसे बांकेबिहारी के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे हैं। वर्ष के आखिरी रविवार को मंदिर के पट खुलने से पहले ही मंदिर और उसके आसपास श्रद्धालुओं का तांता लग गया। प्रवेश मार्ग से मुख्य गली और विद्यापीठ चौराहे तक लाइन लग गई। पट खुलते ही श्रद्धालुओं से मंदिर भर गया। भीड़ के दबाव और पीछे से आ रहे धक्कों के बीच श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए।
विज्ञापन


भीड़ का दबाव कम करने के लिए पुलिस ने जगह-जगह श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग लगाकर मंदिर के प्रवेश मार्गों पर कुछ समय के अंतराल में रोक -रोक मंदिर की ओर भेजा गया। यही हालात शाम के समय भी रहे। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या नए साल तक लगातार बढ़ेगी। रविवार को डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु ने ठाकुरजी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed