फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees throng to Mangla Aarti of Banke Bihari

ठा.बांके बिहारी की मंगला आरती को उमड़े श्रद्घालु

Wed, 01 Sep 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to Mangla Aarti of Banke Bihari
वृंदावन। कान्हा की क्रीड़ा स्थली श्रीधाम वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। अर्ध रात्रि 12 बजे जन-जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के विग्रह का दूध, दही, बूरा, शहद और घी से अभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुर जी को पीत रंग की पोशाक धारण कराई गई और ठाकुर बांके बिहारी महाराज का बालरूप में श्र्ृंगार कराया गया। उनके समक्ष भोग भी निवेदित किये गये।
विज्ञापन

इसके बाद ठाकुरजी ने जगमोहन में अपने आकर्षित विशेष स्वर्ण रजत सिंघासन पर विराजित कर भक्तों को दर्शन दिए।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती में श्रद्धालु भक्तों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा। रात लगभग 2 बजे हुई आरती के दर्शन की एक झलक पाने को हर कोई लालायित दिखा।
विज्ञापन

सेवायत और श्रद्धालु बधाई गायन कर रहे थे। ठाकुर बांकेबिहारी लाल के गगनभेदी जयकारों से मंदिर गुजायमान हो रहा था। हर कोई वर्ष भर में एक बार होने वाली मंगला आरती का साक्षी बनना चाहता था। मंदिर में उमड़ी भीड़ से पुलिस प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त कर दीं। मंदिर प्रांगण से लेकर गलियों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed