फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees kept gazing at Vijraman Thakur Radharaman Lal Ju Maharaj in Mathura's Basanti room in mathura

Mathura: बसंती कमरे में विजरामन ठाकुर राधारमण लाल जू महाराज के दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल, अपलक निहारते रहे

Thu, 26 Jan 2023 10:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 10:39 PM IST
सार

बसंती पंचमी से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों में होली महोत्सव का शुभारंभ भी हो जाता है। होली महोत्सव पूरे फाल्गुन मास तक अबीर-गुलाल-फूलों की होली ठाकुरजी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ खेली जाती है। 

विज्ञापन
Devotees kept gazing at Vijraman Thakur Radharaman Lal Ju Maharaj in Mathura's Basanti room in mathura
पीले रंग की पोशाक धारण किए ठा.राधारमण लाल जू की झांकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में बसंत की छटा ब्रहस्पतिवार को शाहबिहारी मंदिर के बसंत पंचमी को भी साकार हुई। रंग बिरंगी रोशनी से नहाए बसंती कमरे में विजरामन होकर ठाकुर राधारमण लाल जू महाराज के दर्शन पाकर भक्त भी निहाल हुए। पीले रंग की पोशाक धारण किए ठा.राधारमण लाल जू की झांकी के दर्शन को भक्त अपलक निहारते रहे। बसंती कमरे में झाड़-फनूस और रंग बिरंगी रोशनी के बीच ठाकुरजी की छवि भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

विज्ञापन


ब्रजक्षेत्र में बसंत ऋतु का विशेष महत्व है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भिन्न प्रकार के आयोजन होते हैं। इसी प्रक्रिया में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बसंत पंचमी को श्रीकेशवदेव मंदिर को बसंती स्वरूप प्रदान किया गया। इस बार बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को मनाया गया। शाम तीन बजे से ठाकुर श्रीकेशवदेवजी महाराज बसंती स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी का बसंती शृंगार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके लिए कारीगरों ने पहले से ही इसकी तैयारियां पूर्ण की। 
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि बसंती पंचमी से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों में होली महोत्सव का शुभारंभ भी हो जाता है। होली महोत्सव पूरे फाल्गुन मास तक अबीर-गुलाल-फूलों की होली ठाकुरजी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ खेली जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारिकाधीश में पूर्णिमा को गडे़गा होली का डांढा

श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में पूर्णिमा के दिन होली का डांढा गड़ेगा। छह फरवरी से ब्रज के सुप्रसिद्ध रसियाओं का गायन शुरू हो जाएगा। मंदिर की विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड ने बताया की बसंती पंचमी के दिन से ठाकुरजी को अबीर-गुलाल लगाया जाता है जो गुरुवार प्रात: राजभोग के दर्शन में धराया गया। छह फरवरी से रसिया गायन प्रारंभ होगा। पुष्टिमार्ग में वसंत पंचमी से ठाकुर जी केवल अंदर ही होली खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed