फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotee falls into VIP dock in Banke Bihari temple, creates chaos

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी कठघरे में गिरा श्रद्धालु, मची अफरा-तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Devotee falls into VIP dock in Banke Bihari temple, creates chaos
-कठघरे में खड़े होकर हाईकोर्ट की न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा में कर रहीं थीं दर्शन
विज्ञापन


- घटना का वीडियो हुआ वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जहां आए दिन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ रही है, वहीं सोमवार देर शाम मंदिर के वीआईपी कठघरे में जगमोहन की रेलिंग से दर्शन कर रहा एक श्रद्धालु गिर गया, जिससे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहींं आई। घटना उस समय हुई जब उच्च न्यायालय की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा के बीच वीआईपी कठघरे में खड़े होकर आराध्य के दर्शन कर रहीं थीं। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

सोमवार देर शाम बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के भारी दबाव के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। उसी समय हाईकोर्ट की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच कठघरे में पहुंची और ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर रही थीं। तभी दिल्ली का एक श्रद्धालु कठघरे के बराबर में जगमोहन की रेलिंग से झांक कर ठाकुरजी के दर्शन करने का प्रयास कर रहा था, इसी बीच वह पलटी खाते हुए कठघरे में जा गिरा। गनीमत रही कि वह न्यायाधीश के ऊपर नहीं गिरा। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा उस युवक को पकड़ कर कोतवाली ले गए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि दिल्ली का श्रद्धालु रेलिंग से दर्शन करने का प्रयास कर रहा था, इस दौरान वह कठघरे में गिर गया। श्रद्धालु द्वारा माफी मांगने पर उसे रेलिंग से लटककर दर्शन न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed