फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devlopment

धीमि गति से चल रहा है सीवर डालने का काम्र

Tue, 08 Sep 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
devlopment
devlopment - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रोड पर सीवर लाइन डालने का काम धीमी गति से चल रहा है। इस दौरान बरती जा रही लापरवाही भी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीर भी परेशान हैं। रास्ता न होने के कारण लोगों को अन्य मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन माह से मथुरा-वृंदावन रोड पर पीएमवी पॉलिटेक्निक से लेकर मसानी तक सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। हर दिन जेसीबी और पोकलेन मशीन से 20 से 30 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है और मिट्टी पास में ही एकत्र कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे मार्ग से निकलने के लिए जगह ही नहीं बची है। जिससे मथुरा-वृंदावन के बीच रास्ता बंद कर दिया गया है। दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन गणेश टीला से परिक्रमा मार्ग होकर गुजर रहे हैं। इससे परिक्रमा मार्ग में हर दिन भीषण जाम लगा रहता है। वहीं अधिकारियों के पास लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने तक का समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग भी जर्जर
जलनिगम के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के कारण परिक्रमा मार्ग जर्जर स्थिति में है। कई पुलिया टूटी पड़ी हैं तो कई जगह सड़क धंस गई है। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन कभी भी दुर्घटन का शिकार हो सकते हैं।
दिन-रात चल रहे ट्रैक्टर
सड़क खोदाई में लगे ट्रैक्टर दिन-रात मार्ग पर चल रहे हैं। इससे परिक्रमा मार्ग और वृंदावन मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ वहां से गुजरने वाले राहगीर भी परेशान हो रहे हैं।

पुलिस की व्यवस्था नहीं
ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए कहीं भी पुलिस की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे आकाशवाणी से लेकर परिक्रमा मार्ग पर चलने वाले वाहन बेतरतीब दौड़ रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed