फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand to include Mathura in NCR

मथुरा को एनसीआर में शामिल किया जाए : हेमामालिनी

Wed, 18 Mar 2020 05:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Demand to include Mathura in NCR
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा में मथुरा को एनसीआर में शामिल करने की मांग दोहराई। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि को पर्यटन विकास के लिए संसाधनों की आवश्यकता है, जो एनसीआर में शामिल होने से मिल सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद हेमामालिनी ने संसद में कहा कि मथुरा धार्मिक नगरी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। यहां बड़ी संख्या में देश और विदेश से पर्यटक श्रद्धालु आते हैं। मंदिरों के दर्शन करते हैं। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करते हैं। यहां पर्यटन विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार कार्य कर रही हैं, लेकिन जो संसाधन होने चाहिए उनका अभाव है।
विज्ञापन

इससे देश और विदेश के पर्यटक मथुरा आने से झिझकते हैं। मथुरा को एनसीआर में शामिल कर लिया जाए तो पर्यटन विकास की यहां बहुत संभावनाएं। एनसीआर में आने से बहुत डवलपमेंट हो सकता है। इसका प्रस्ताव जनपद स्तर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार को प्रस्तावित कर दिया है। इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की आवश्यकता है, जिससे धार्मिक नगरी मथुरा का बहुत विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक दशक से हो रही है मांग
मथुरा को एनसीआर में शामिल करने की मांग करीब एक दशक पुरानी है। इस आशय के प्रस्ताव जनपद स्तर से तीन बार राज्य सरकार को भी जा चुके हैं। इसमें दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे के मध्य स्थित मथुरा एनसीआर की वर्तमान सीमा के निकट होने की भी जानकारी प्रस्ताव में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed