फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi se aae shraddhaalu ko aaya haartataik, do behosh

UP: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, एक श्रद्धालु का आया हार्टअटैक; दो लोग हो गए बेहोश

Mon, 03 Feb 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 11:37 PM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ इस कदर उमड़ी कि दो श्रद्धालु बेहोश हो गए। वहीं दिल्ली से आए एक श्रद्धालु को हार्ट अटैक आ गया। चिकित्सक की टीम ने तत्काल उपचार देते हुए उसकी जान बचाई। 
 

विज्ञापन
Delhi se aae shraddhaalu ko aaya haartataik, do behosh
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को भीड़ के दबाव में दो श्रद्धालु बेहोश हो गए, जबकि दिल्ली निवासी श्रद्धालु को हार्टअटैक आ गया। वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। मंदिर परिसर में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने उन्हें संभाला। टीम ने तीनों श्रद्धालुओं को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सेवायतों का मानना है कि इन दिनों महाकुंभ से लौटकर श्रद्धालु वृंदावन के दर्शन के लिए आ रहे हैं। जिससे मंदिर पर भक्तों की अत्यधिक भीड़ का दबाव हो गया है। इसलिए रविवार को दरभंगा, बिहार से आईं आरती (19) पुत्री श्रीकृष्ण कन्हैया झा गेट नंबर एक के पास भीड़ के दबाव में बेहोश हो गईं। मंदिर कमेटी और पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और युवती का उपचार कराया।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली के रोहणी से आए सुरेश (45) पुत्र मधुकर जैसे ही गेट नंबर पांच पर पहुंचे तो वह भीड़ में खड़े रहने के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। यह सुनने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। वहीं दिल्ली की इंद्रपुरी कॉलोनी ननावसी सुखदेवी पत्नी आत्माराम की गेट नंबर 4 के सामने अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका चेकअप कराया गया तो उनका बीपी बढ़ा हुआ आया। वह पहले से ही बीपी और शुगर की मरीज हैं। भीड़ में फंसने के कारण उन्हें घबराहट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed