फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead bodies of lovers who committed suicide in Mathura handed over to relatives after postmortem

प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदे: बीटेक की तैयारी कर रही थी युवती, मोबाइल घर छोड़ा, बाजार जाने को निकली, और फिर..

Sun, 30 Apr 2023 09:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

मथुरा में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती बीटेक की तैयारी कर रही थी। वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर गई थी। घर में बाजार जाने को निकली थी। इसके बाद फिर वह कभी नहीं लौटी...

विज्ञापन
Dead bodies of lovers who committed suicide in Mathura handed over to relatives after postmortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में हाइवे थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल के शवों को रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए। दोनों के ही परिजनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाकर रखी। जांच में पता चला है कि वंशिका अपना मोबाइल घर छोड़ गई थी। वह अपनी मां का फोन ले गई थी। उसे ऑन भी नहीं किया।

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे नरहौली के फ्लाईओवर के पास प्रिया नगर मोहल्ले के पीछे डाउन रूट पर युवक-युवती ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी थी। वंशिका पुत्री रवि बाली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विवेक गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता ने देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मोबाइल और आधार कार्ड से मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन

बीटेक की तैयारी कर रही थी वंशिका

रविवार को दोनों के परिजन हाइवे थाने पहुंचे। वंशिका के फूफा संजीव मेहता ने बताया कि वह अपने घर में सबसे बड़ी थी। पढ़ने में काफी होशियार थी और बीटेक की तैयारी कर रही थी। 27 अप्रैल की शाम वह घर से बाजार जाने का कहकर निकली, लेकिन लौटकर नहीं आई। वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गई और अपनी मां का मोबाइल साथ ले गई, लेकिन उसे ऑन नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घर में सबसे बड़ा था विवेक

परिजनों ने तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिली। 28 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 29 की शाम को उसके आत्महत्या करने की खबर मिली। इसी तरह वहीं विवेक भी अपने घर में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई हैं। उसने भी 12वीं पास कर ली थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

युवक के घर के पास ही है वंशिका का ननिहाल

थाना प्रभारी उत्तम चंद त्रिपाठी ने बताया कि विवेक के घर के पास वंशिका की ननिहाल है। संभवत: यहीं दोनों मिले और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ होगा। दोनों में से किसी के परिजनों को कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिए। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल से मिली टिकट के आधार पर जानकारी हुई है कि वे 27 को वह अंबाला पहुंचे, 28 को ऋषिकेश और 29 को मथुरा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed