फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dauji's world-famous Huranga on March 5th, but arrangements non-existent

Mathura News: दाऊजी का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 5 मार्च को, व्यवस्थाएं शून्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dauji's world-famous Huranga on March 5th, but arrangements non-existent
बलदेव। श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 5 मार्च को है, लेकिन यहां प्रशासनिक स्तर पर अव्यवस्थाएं हावी है। अभी तक जिला स्तरीय अधिकारियों की कोई बैठक व्यवस्था संबंधी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, नगर पंचायत की सुस्ती और उदासीनता से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती हैं।
विज्ञापन

दाऊजी के हुरंगा को देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं यहां पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन का ध्यान केवल बरसाना और नंदगांव में केंद्रित है। अभी तक स्थानीय लोगों के साथ कोई भी बैठक सुझावों और व्यवस्थाओं से संबंधित नहीं हुई है। आयोजन को लेकर सेवायतों को चिंताएं सता रही हैं। ज्ञानेंद्र पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, प्रवीन पांडेय, भगवत पांडेय, किशोरी पांडेय, खूबीराम पांडेय, चीनू पांडेय, उमेश पांडेय और एलपी पांडेय आदि ने जिला प्रशासन से व्यवस्थाएं करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द स्थानीय लोगों और सेवायतों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करे। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed