{"_id":"678952931ffb299ccb0142b4","slug":"dabangon-ne-maarapeet-ke-maamale-mein-raajeenaama-na-karane-par-golee-maarane-kee-dee-dhamakee-mathura-news-c-369-1-mt11002-123791-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई: राजीनाम न करने पर जान के पीछे पड़े दबंग, दहशत में लोग; एसएसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई: राजीनाम न करने पर जान के पीछे पड़े दबंग, दहशत में लोग; एसएसपी से की शिकायत
Fri, 17 Jan 2025 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:39 PM IST
सार
दबंगों द्वारा सविता समाज के लोगों को आए दिन धमकी दी जा रही है। मारपीट के मामले में राजीनाम करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ितों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
मथुरा। मगोर्रा के गांव सौसा निवासी सविता समाज के लोग एसएसपी ऑफिस के बाहर खड़े हुए।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव सौसा में सविता समाज के लोगों का दबंगों ने जीना दूभर कर दिया है। आए दिन मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करना उनकी आदत में शुमार हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बृहस्पतिवार को गोवर्धन ब्लाॅक प्रमुख विपिन चौधरी और राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन सविता के नेतृत्व में पीड़ित एसएसपी से मिलने के लिए आए। एसएसपी ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव सौसा निवासी चंद्रभान ने बताया कि 4 जनवरी की शाम 5 बजे वह टेंपो लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही भीका, मोहन श्याम, मनोहर, देवेंद्र, कलुआ उर्फ धर्मवीर, अनिल और धारा आग जलाकर ताप रहे थे। उन्होंने रास्ते से हटने को कहा तो गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया। दूसरे दिन उनके चाचा महावीर सिंह समेत अन्य परिजनों को घर में घुसकर पीटा और फायरिंग की।
उन्होंने इस मामले में उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 11 दिन बाद भी पुलिस ने किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया है। हमलावरों ने 14 जनवरी को उनकी वृद्ध मां को खेत पर जाते समय रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए राजीनामा न करने पर भाई कान्हा को गोली मारने की धमकी दी।