{"_id":"6aab6b4ad6ed70b0590a0016","slug":"rural-address-on-aadhaar-can-get-you-postal-insurance-up-to-rs-10-lakh-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: बैंक में हो खाता तो मिलेगा 10 लाख तक डाक बीमा, सिर्फ आधार में होनी चाहिए गांव का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: बैंक में हो खाता तो मिलेगा 10 लाख तक डाक बीमा, सिर्फ आधार में होनी चाहिए गांव का पता
Thu, 17 Sep 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:53 AM IST
सार
आधार कार्ड पर गांव का पता दर्ज है तो शहर में रहने वाले लोग भी ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। 18 से 55 वर्ष की उम्र के पात्र लोगों को 10 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा, इसके लिए बैंक खाते की पासबुक की प्रति देनी होगी।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आपके आधार पर गांव का पता है मगर रहते शहर में हैं। ऐसे में आप ग्रामीण डाक जीवन बीमा के लिए पात्र हैं। सिर्फ आपके पास बैंक खाता होना चाहिए। 10 लाख रुपये तक बीमा मिलेगा। डाक विभाग अब डाक जीवन बीमा के बाद ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना लाया है। 18 से 55 वर्ष तक के ऐसे लोग जिनके आधार कार्ड पर किसी गांव का पता दर्ज है वह इसके लिए पात्र होंगे।
प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर एसके जैन ने बताया कि डाक जीवन बीमा सिर्फ नौकरीपेशा लोगों के लिए था। लेकिन ग्रामीण डाक बीमा में असंगठित क्षेत्र से लेकर गिग वर्क्स व सभी निजी क्षेत्र के कामकाजी लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि 45 रुपया प्रति हजार का बोनस इस बीमा पर मिलता है। आवेदक को सिर्फ पासबुक की छायाप्रति डाकघर में बीमा के लिए देनी पड़ेगी।