{"_id":"575da84b4f1c1b273e11baca","slug":"cycle-track-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर बनाया जा रहा साइकिल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर बनाया जा रहा साइकिल ट्रैक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
साइकिल ट्रैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की चैतन्य विहार कालोनी में बीच डिवाइडर पर ही साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। यहां बीच-बीच में बहुत से वृक्ष हैं। यहां ट्रैक बनाते समय हरियाली को नुकसान पहुंचने की भी संभावना है। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है, लेकिन अनदेखी के चलते यह मखौल बनकर रह गया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत वृंदावन-छटीकरा से वृंदावन सौफुटा के साथ ही मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की रुक्मिणी विहार और चैतन्य विहार कालोनी में साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है।
रुक्मिणी विहार कालोनी में सड़कों के किनारे फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, वहीं चैतन्य विहार कालोनी में डिवाइडर के बीचोंबीच साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। जबकि सड़क के दोनों ओर पर्याप्त जगह होने के बाद भी विकास प्राधिकरण की इस योजना लोगों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
बिना पेड़ों को हटाए बनाए जा रहे साइकिल ट्रैक से राहगीरों को इसका लाभ होना तो दूर हरियाली को ही खतरा होने की संभावना है। स्थानीय निवासी विवेक शर्मा, दीनदयाल आदि का कहना है कि यह सरकार के पैसे का दुरुपयोग है।