{"_id":"682640eef030e05faf030549","slug":"current-flowed-in-11-kv-line-even-after-shutdown-lineman-died-mathura-news-c-369-1-mt11002-129636-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शटडाउन के बाद भी दौड़ा 11 केवी की लाइन में करंट, लाइनमैन की मौत; परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शटडाउन के बाद भी दौड़ा 11 केवी की लाइन में करंट, लाइनमैन की मौत; परिजनों ने किया हंगामा
Fri, 16 May 2025 02:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:09 PM IST
सार
कैंट बिजलीघर में तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत के बाद आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव को चौराहे पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
मथुरा। हादसे के बाद जाम लगाते लोग।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा में विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही से कैंट बिजलीघर में तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन की बृहस्पतिवार को 11 हजार केवी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था, काम पूरा होने से पहले ही लाइन में करंट दौड़ने लगा। परिजनं को सूचना लगी तो वह शव लेकर लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचे। यहां चौराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि कैंट सब स्टेशन में तैनात संविदा कर्मी महावन थाना क्षेत्र के नगला अंचईया मनोहरपुरा निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ छोटू (25) बृहस्पतिवार को दामोदरपुरा स्थित 11 हजार केवी की लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान सब स्टेशन से बिजली चालू हो गई। बिजली चालू होते ही उसे तेज करंट लगा और जमीन पर गिर गया। हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन विद्युत निगम के अधिकारियों के मौके पर आने के बाद ही जाम खोलने की बात पर अड़ गए। पुलिस ने जब सख्ती अपनाई तब एसडीओ कैंट अजय कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहरी अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि कैंट सब स्टेशन के संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली है। एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों को माैके पर भेजा। मामले की जांच की जा रही है कि बिना कार्य पूरा हुए लाइन में करंट कैसे छोड़ा गया।