{"_id":"5fe5fce88ebc3e3f755e0043","slug":"cultural-mathura-news-agr4735457173","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़, आज से फिर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़, आज से फिर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लगी लाइन
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। मोक्षदा एकादशी को श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने भी बैरियरों पर सख्ती कर दी। तमाम बाधाओं के बाद भी भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए लालायित रहे। मंदिर प्रबंधन शनिवार से एक बार फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य करने जा रहा है।
शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी पर वृंदावन में भीड़ का नजारा दिखाई दिया। बाहर से आए भक्त श्रीबांकेबिहारी के दर्शन की अभिलाषा के साथ वृंदावन पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने पंचकोसीय परिक्रमा की। प्रात:काल ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई थी, जो दोपहर तक नजर आई। शाम के दर्शन में भी कुछ यही हाल था। इस स्थिति में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाते हुए वाहनों का प्रवेश भी रोका। बाहरी क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग कराई गई।
इधर, एकादशी के मौके पर वृंदावन में परिक्रमा के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा। हर तरफ राधा रानी की जयजयकार गूंजी। टोलियों में चल रहे देश-विदेश के भक्त हरिनाम संकीर्तन पर झूमते नजर आए। महिला, पुरूष और बच्चे भी परिक्रमा देते हुए नजर आए। ग्रामीण अंचल की महिलाएं लोकगीतों के साथ परिक्रमा देते हुए दिखाई दी।