फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cruise and speed boat operations should be stopped on the ghats of Vrindavan

वृंदावन: यमुना के घाटों पर क्रूज और स्पीड बोट का संचालन किया जाए बंद, नाविकों की महपंचायत में उठी ये मांग

Wed, 29 Jan 2025 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 10:29 AM IST
सार

नाविकों की महापंचायत में दूसरे दिन क्रूज और स्पीड बोट का संचालन बंद किए जाने की मांग उठी। नाविकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा है। प्रशासन के सुझाव पर 12 सदस्यीय वार्ता समिति भी गठित की गई।
 

विज्ञापन
Cruise and speed boat operations should be stopped on the ghats of Vrindavan
यमुना में खड़ा बृज रथ

विस्तार

वृंदावन के घाटों पर  क्रूज-स्पीड बोट और नाविकों के बीच चल रही लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। महापंचायत के दूसरे दिन मंगलवार को भी वृंदावन के घाटों पर क्रूज-स्पीड बोट के संचालन के विरोध में केशीघाट पर नाविकों ने धरना दिया। इसी क्रम में नाविकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर पांच मांगें रखीं और प्रशासन के सुझाव पर 12 सदस्यीय वार्ता समिति भी गठित की गई।
विज्ञापन


गुस्साए नाविकों ने मंगलवार को भी यमुना में नाव का संचालन बंद रखा। वहीं अधिकारियों के मौखिक आदेश के बाद भी स्पीड बोट चलाई गई। नाराज नाविकों ने इस संबंध में रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी से शिकायत भी की। नाविकों ने नावों और मोटर बोट के जरिए यमुना में किसी तरह के जलयानों को रोकने के लिए कतार लगाकर रास्ता बंद कर दिया। एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के माध्यम से भेजा है। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए पांच मांगों को रखा गया है।
विज्ञापन


इसमें क्रूज संचालक द्वारा डूब क्षेत्र में किए गए निर्माण को हटाया जाए, प्रशासन द्वारा जारी अनुमति के अनुसार देवरहा बाबा घाट से मथुरा के बीच क्रूज चलाया जाए, वृंदावन के घाटों के बीच क्रूज का संचालन बंद किया जाए, क्रूज संचालक द्वारा चलाई जा रही स्पीड बोटों को बंद कराया जाए, पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे शोषण व अत्याचार को बंद किया जाए, नगर निगम द्वारा नाविकों को लाइसेंस एवं उनके व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए नाविकों के बैठने के लिए स्थाई व्यवस्था की जाए की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाविकों का नेतृत्व कर रहे बलबीर निषाद ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के सुझाव के बाद नाविकों ने आपसी सहमति से 12 सदस्यीय समिति बनाई है। समिति में राजेंद्र निषाद, भीमसेन निषाद, उमाशंकर, बलवीर निषाद, कन्हैया, राममूर्ति, देवो, सुरेश, गुलाब, महेंद्र, दुर्गी एवं मोती शामिल हैं। नाविक बलवीर ने कहा कि जब तक वृंदावन के घाटों के बीच क्रूज एवं स्पीड बोट का संचालन बंद नहीं हो जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट को मांगपत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed