Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd management collapses in Sri Banke Behari temple streets

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गलियों में भीड़ प्रबंधन ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Crowd management collapses in Sri Banke Behari temple streets
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर का जाने वाले सभी गलियां श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे छोटी पड़ गई। पुलिस प्रशासन का भीड़ प्रबंधन भी श्रद्धालुओं की संख्या के आगे पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। गेट संख्या चार पर वीआईपी पर्ची के लिए बना कठघरे पर विशिष्टजन को धक्के खाने पड़े। मंदिर तक पहुंचने के लिए घंटों पसीना बहाना पड़ा। बच्चे भीड़ के दबाव में रोने लगे।
विज्ञापन


दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को सुबह से देर रात श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए देशभर के श्रद्धालु उमड़ पड़े। विद्यापीठ चौराहा, जुगलघाट परिक्रमा मार्ग से मंदिर के द्वार तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मंदिर के सभी प्रवेश एवं निकास द्वार श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरी तरह चौक हो गए। मंदिर के निकास द्वार चार पर अन्य द्वारों से दो गुनी भीड़ देखी गई। जहां मंदिर के द्वार से श्रद्धालुओं का रेला दर्शन कर निकल रहा था तो दूसरी तरफ सैकड़ों विशिष्टजन वीआईपी दर्शन के लिए लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

चार नंबर गेट पर वीआईपी दर्शन लिए मिलने वाली पर्ची के लिए निकास द्वार और परिक्रमा मार्ग एवं गली नंबर पर चार जमकर धक्के खाए। विशिष्टजन के साथ आए बच्चे भीड़ के दबाव और धक्कों के कारण रोने, चीखने लगे। पीछे से धक्का लगने पर लोग एक-दूसरे से लड़ने को आमादा हो गए। कई बार वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने झगड़ा शांत कराया। द्वारों पर बढ़ता भीड़ के दबाव को देख पुलिस ने मंदिर की गलियों के गेटों में ताले लगा दिए। भीड़ का दबाव होने पर ताले खोले गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पुलिसकर्मियों का भी पसीना छूट गया। वह भी किशोरपुरा से बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर राधावल्लभ मंदिर की ओर जाने वाली में उन्हें भेजते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि दिवाली के बाद श्रद्धालु अब लाखों की संख्या में प्रतिदिन दर्शन करने के लिए आएंगे। लेकिन भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं का सहज और सुरक्षित दर्शन हो सके। इसके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके लिए आगामी बैठक फिर से मंदिर कमेटी के समक्ष इस समस्या को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed