फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd increased in Thakur Bankebihari temple, devotees visited with new arrangement

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बढ़ी भीड़, नई व्यवस्था से भक्तों ने किए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crowd increased in Thakur Bankebihari temple, devotees visited with new arrangement
वृंदावन (मथुरा)। आंबेडकर जयंती की छुट्टी का असर शुक्रवार को वृंदावन में देखा गया। बीते तीन के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक बार फिर से भीड़ बढ़ गई। हालांकि इस बार आपाधापी और मारामारी नहीं दिखाई दी। इसके पीछे प्रशासन द्वारा नई व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को नई व्यवस्था के तहत लगाई गई बैरिकेडिंग के माध्यम से मंदिर में दर्शन के लिए लाइन से भेजा गया। हालांकि मंदिर की मुख्य गली, गेट और अंदर जबरदस्त भीड़ देखी गई। इधर डीएम और एसएसपी ने नई व्यवस्था को परखा और श्रद्धालुओं से बात की।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के समय होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार को विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी पुलिस चौकी के निकट तक समानांतर बैरिकेडिंग कर दी गई। इस बैरिकेडिंग में एक ही व्यक्ति गुजर सकता है। सुबह जरूर कई जगह बैरिकेडिंग गिर गई, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने उसे बोल्ट से कस दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर तक लोग इसी बैरिकेडिंग के माध्यम से बांकेबिहारी की मुख्य गली तक पहुंचे। मुख्य गली से लेकर मंदिर के गेट तक भीड़ का भारी दबाव बन गया। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय न होने से हालात बिगड़ते बिगड़ते बचे। वहीं मंदिर के अंदर भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं थे। मंदिर प्रांगण में अपार भीड़ देखी गई। दोपहर में डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष पांडेय ने इस नई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में नहीं है कोरोना का डर
मंदिर में दर्शन करने वालों में अधिकांश लोग दिल्ली एनसीआर से आए। ऐसे में दिल्ली में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण के केस के बाद वृंदावन के लोगों में संक्रमण फैलने का डर बना है। दिल्ली एनसीआर से आने वाले श्रद्धालु कोरोना नियमों की अनदेखी भी कर रहे हैं। लोगों के चेहरे पर न मास्क है और न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed