फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   suicide by two sister in goverdhan

ससुराल में फांसी पर झूलती मिलीं दो सगी बहनें

Thu, 11 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 11 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
suicide by two sister in goverdhan
suicide
गांव जचौंदा में गुरुवार शाम को दो विवाहित सगी बहनें महारानी और जयरानी एक ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिलीं।  डेढ़ साल पहले दोनों की शादी एक ही घर में दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। घटना के बाद से इनके ससुराल वाले फरार हैं। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी हैं। 
विज्ञापन


 थाना गोवर्धन के गांव जचौंदा निवासी राजपाल और उनके भाई राजू की शादी डेढ़ साल पहले गांव पसोली चौमुंहा की रहने वाली दो बहनों महारानी और जयरानी संग हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को करीब छह बजे दोनों बहनों ने घर की सफाई की और फिर खाना बनाया। उस वक्त राजपाल तो घर पर ही था, लेकिन राजू किसी काम से बाहर गया था। महारानी ने अपने पति राजपाल से नाश्ते के लिए बाजार से नमकीन लाने को कहा।
विज्ञापन


राजपाल नमकीन लेने चला गया, उस समय इनकी सास गुड़िया भी घर के बाहर थीं। राजपाल नमकीन लेकर घर आया तो दोनों बहने उसे नजर नहीं आई। अंदर से बंद कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो दोनों फांसी पर झूल रही थीं। चीखपुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा। दोनों की मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद राजपाल और परिवार के दूसरे लोग घर से फरार हो गए। दोनों बहनों के परिवार वाले भी जचौंदा पहुंच गए थे। पुलिस मामले को सुइसाइड मान रही है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि महिला के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसमें दोनों के पति समेत सात को नामजद किया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े प्यार से रहती थीं दोनों
परिवारीजनों के अनुसार महारानी और जयरानी के बीच बहुत प्यार था। दोनों एक साथ ही खाना खाती थीं। बाजार भी साथ जाती थीं। दोनों के बीच कभी किसी बात पर विवाद भी नहीं होता था। परिवार वालों ने दोनों की शादी एक ही घर में इसलिए ही की थी। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से परिवार में क्लेश चल रहा था। विवाद के कारण ही दोनों बहनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पहले दोनों ने पूरे घर की सफाई की। परिवार वालों के लिए खाना बनाया। 


साथ उठी थी डोली, अब जाएगी अर्थी
महारानी और जयरानी की डेढ़ साल पहले एक साथ डोली उठी थी अब अर्थी भी एक साथ उठेगी। जानकारी पाकर पहुंचे महारानी और जयरानी के घर वालों का रो रोकर बुरा हाल था। मुहल्ले वाले भी कह रहे थे कि दोनों बहनों की डोली एक साथ उठी थी अब अर्थी भी एक साथ ही उठेगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed