{"_id":"58daba474f1c1b6b3a63e19d","slug":"suicide-by-constable-of-mathura-sog","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा एसओजी में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा एसओजी में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : DEMO Pics
थाना हाईवे की मोतीकुंज कालोनी में एसओजी में तैनात एक सिपाही ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
आत्महत्या करने वाले सिपाही का नाम उमेश सिंह बताया जा रहा है। वह एसओजी में तैनात था। बताया जा रहा है कि उसका परिवार पुलिस लाइन में रहता है। उसने मोतीकुंज कालोनी में भी किराए पर मकान लिया हुआ था। उसी मकान में मंगलवार रात करीब 11:15 बजे उसने अपनी कनपटी से पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ और थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है लेकिन बताया जा रहा है कि उमेश ने कुछ दिन पहले दूसरी शादी कर ली थी और उसकी दूसरी पत्नी मोतीकुंज कालोनी में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।