{"_id":"58dd4d4b4f1c1be80463e0f2","slug":"shoe-businessman-dead-at-expressway-in-a-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में जूता कारोबारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में जूता कारोबारी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गई। हादसे में इसमें सवार आगरा के जूता कारोबारी वैभव कत्याल की मौत हो गई।
ए-33 न्यू आगरा निवासी वैभव कत्याल (27) अपनी इनोवा (यूपी-80 सीएच 2463) से गुरुवार की सुबह कारोबार के सिलसिले में यमुना एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली जा रहे थे।
सुबह करीब 11 बजे थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 61 के समीप अचानक अनियंत्रित होने से इनोवा कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरे रोड पर चली गई। रेलिंग तोड़ती हुए कार सर्विस रोड पर गिरकर पलट गई। इसमेें सवार जूता कारोबारी वैभव कत्याल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायल कारोबारी को एंबुलेंस की मदद से सौ शैया अस्पताल वृंदावन भेज दिया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने क्रेन के माध्यम से पलटी इनोवा कार को सर्विस रोड से हटवाया। पुलिस ने जूता कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।