{"_id":"57a234a44f1c1b56152bac6b","slug":"sex-determination-test-was-going-on-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर हास्पिटल में चल रहा था भ्रूण परीक्षण का अड्डा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमर हास्पिटल में चल रहा था भ्रूण परीक्षण का अड्डा
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
अमर हास्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को राजस्थान पीसीपीएनडीटी टीम ने यमुना पार इलाके में स्थित अमर हास्पिटल में छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण के काले धंधे का खुलासा किया है। टीम ने यहां से एक नर्स समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान डाक्टर दिनेश कुमार ठेनुआं टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
अस्पताल से अल्ट्रासाउंड मशीन और कई उपकरण जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला अलवर जिले से तीन महिलाओं को भ्रूण परीक्षण के लिए लेकर आई थी और उसे जीपीएस के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा था। डाक्टर के केबिन से एक तमंचा और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं।
राजस्थान की पीसीपीएनडीटी (प्री कंसेप्शन एंड प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक) टीम को विभागीय इंटेलीजेंस से सूचना मिल रही थी कि कुछ एजेंट राजस्थान से गर्भवती महिलाओं को मथुरा ले जाकर अमर हास्पिटल में भ्रूण का लिंग परीक्षण करा रहे हैं। बुधवार को अलवर जिले की तीन गर्भवती महिलाओं का अमर हास्पिटल में परीक्षण होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर राजस्थान पीसीपीएनडीटी के एडिशनल एसपी रघुवीर सिंह और प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने टीम के साथ हास्पिटल पर छापा मारा।
विज्ञापन
उस समय तक यहां एक महिला के भ्रूण की जांच हो चुकी थी। टीम ने अलवर से गर्भवती महिलाओं को लेकर आई अलवर निवासी महिला सीमा चौधरी और अस्पताल की नर्स स्नेहलता को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर विवेक मिश्रा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर के तौर यह अस्पताल पंजीकृत नहीं है।
अस्पताल के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत राजस्थान में मामला दर्ज किया जाएगा। डाक्टर के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत थाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि टीम मंगलवार रात को ही पहुंच गई और डीएम निखिल चंद्र शुक्ला से मिली। कार्रवाई लीक न हो जाए, इसके चलते बुधवार सुबह टीम के साथ गए स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को भी यह नहीं बताया गया कि उन्हें किस हास्पिटल पर कार्रवाई करनी है।