फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Robbery in Pharmacist's house

मथुरा में दिनदहाड़े फार्मासिस्ट के घर 10 लाख की डकैती

Thu, 23 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Thu, 23 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Pharmacist's house
डकैती के बाद दुखी परिवारीजन
हाईवे से सटी तत्वदर्शी कालोनी में बुधवार की दोपहर इलाज कराने के बहाने फार्मासिस्ट  वीके सारस्वत के घर में घुसे छह बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने गृहस्वामी की पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया और 12वीं के छात्र उनके बेटे के  हाथ पैर बांधकर घर में डाल दिया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे बदमाश घर में रहकर लूटपाट करते रहे और चार लाख रुपये कैश व करीब छह लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। उनके भागने के करीब ढाई घंटे बाद महिला और उनका बेटा किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर आए, तब जाकर मोहल्ले के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी हुई। फार्मासिस्ट की पत्नी सरोज मातृत्व अस्पताल की डायरेक्टर भी हैं।
विज्ञापन



वारदात बुधवार करीब साढ़े बारह बजे हुई और तत्वदर्शी कालोनी की गिनती शहर के पाश इलाकों में होती है। कालोनी के मकान नंबर 27 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओल पर तैनात फार्मासिस्ट वीके सारस्वत अपने परिवार के साथ रहते हैं। फार्मासिस्ट रोजमर्रा की तरह सुबह को ड्यूटी पर चले गए थे जबकि उनकी बेटी श्रुति कालेज गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर उनकी पत्नी सरोज और बेटा सोनिक सारस्वत थे।  दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही काम वाली घर से निकली तभी छह बदमाश दरवाजे पर पहुंच गए और सोनिक से कहा कि डाक्टर साहब से मिलना है। उनके एक साथी की तबीयत खराब है। सोनिक ने पापा के घर पर न होने की बात कही तो बदमाशों ने उसे अपने  कब्जे में ले लिया और घर में दाखिल हो गए।


सोनिक के हाथ पैर बांध दिए और एक तरफ बैठा दिया। गृहस्वामी की पत्नी सरोज नहा रही थीं लिहाजा उन्होंने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। करीब आधा घंटे बदमाश घर में रहे और सभी चार कमरों को खंगाला। साढ़े तीन बजे मकान से बाहर आने के बाद सरोज ने पास में रहने वाले अपने भाई राजेश को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर फार्मासिस्ट वीके सारस्वत भी घर पर पहुंच गए थे। सरोज के मुताबिक बदमाशों की संख्या छह थी। यह लोग तो घर के भीतर घुसे थे जबकि माना जा रहा है कि कुछ और बदमाश घर के बाहर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed