फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police beaten by public in mathura

गांव गांजौली में पुलिस से मारपीट

Sat, 29 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 29 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
police beaten by public in mathura
Fight
थाना क्षेत्र के गांव गांजौली में विवादित जमीन पर मकान का निर्माण रुकवाने के लिए हाईकोर्ट के स्टे का अनुपालन कराने गई ओल चौकी पुलिस से मारपीट कर दी गई। चौकी पुलिस की मजामत की खबर पर थाना फरह से फोर्स पहुंचा तो आरोपी भाग निकले। मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


गांव गांजौली में एक खेत पर पूर्व प्रधान नाहर सिंह और नरेंद्र शर्मा में विवाद चल रहा है। इस जमीन पर पूर्व प्रधान निर्माण करा रहे थे। शनिवार को नरेंद्र हाइकोर्ट का स्टे लेकर ओल चौकी पहुंचे और इस बारे में पुलिस को बताया। चौकी प्रभारी ओल पुलिसबल के साथ शनिवार की दोपहर हाईकोर्ट के स्टे का अनुपालन कराने के लिए गांव गांजौली पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की तो नाहर सिंह और उसके समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जमकर पुलिस की मजामत की। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मी किसी तरह से बचकर भागे। इस संबंध में सूचना पर थाना फरह प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पूर्व प्रधान नाहर सिंह, श्यामवीर, अजय, नेकराम और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आला अफसरों से छुपाया मजामत का मामला
पुलिस पर हुए हमले से पुलिस के उच्च अधिकारी अनभिज्ञ रहे। या तो फरह पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी या फिर आला अफसर इस हमले को स्वीकारने में हिचकिचाते दिखे। एसपी (सिटी) अशोक कुमार सिंह से जब इस बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।



पहले भी पिट चुकी है पुलिस
14 अप्रैल, 2016: अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के समय एक फौजी ने ओल में पुलिसकर्मियों की पिटाई की।
अप्रैल, 2014: गोतस्करोें ने हाईवे पर छाता मेें टक्कर मारकर एक एचसीपी और होमगार्ड की हत्या की।
1 नवंबर, 2014 : गोकुल बैराज पर औरंगाबाद और दामोदरपुरा के किसानों ने पुलिसकर्मियों को पीटा।
-गांव कारब में कुएं में बालक को बरामद करने र्गई राया पुलिस की पिटाई कर राइफल छीनी। तत्कालीन एसओ को बंधक बनाया।
29 मई, 2012: थाना बरसाना के गांव हाथिया में दबिश देने गई आगरा की स्वाट टीम पर खुल्ली मेव गैंग ने हमला किया। सिपाही सतीश परिहार की गोली मारकर हत्या की।
अगस्त, 2012: श्रीधाम एक्सप्रेस में आगरा के दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, रायफल लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed