फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of a woman in govardhan

विवाहिता की हत्या, शव खेत में मिला

Mon, 12 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 12 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
murder of a woman in govardhan
जांच
थाना क्षेत्र के गांव भगौसा में विवाहिता की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। ससुराल वालों का कहना है कि बदमाशों ने कत्ल किया है, जबकि मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि दहेज की खातिर ससुराल वालों ने हत्या की है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर गांव निवासी ब्रजमोहन जाटव की पत्नी प्रेमवती (21) घर से नजदीक ही खेत में शौच करने गई थीं। आधे घंटे तक न लौटने पर खोजबीन की तो थोड़ी दूरी पर ज्वार के खेत में उनका शव मिला। उनकी पायल, जंजीर और कानों के टॉप्स गायब थे।
विज्ञापन


ससुरालीजन उन्हें लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां प्रेमवती को मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजनों ने पुलिस को बदमाशों द्वारा उनकी बहू की हत्या किए जाने की सूचना दी। सीओ गोवर्धन अजय कुमार और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना पर श्यौरावली डीग से मृतका प्रेमवती के चाचा अमर सिंह, महाराज सिंह और अन्य भी भगौसा पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंच कर मायके पक्ष के लोगों ने प्रेमवती के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। चाचा अमर सिंह ने बताया कि प्रेमवती उनके बडे़ भाई विजय सिंह की पुत्री थी। छह माह पूर्व ही ब्रजमोहन के साथ विवाह हुआ था। इसके बाद से बार-बार दहेज की मांग की जा रही थी।


पूरा न होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। सीओ गोवर्धन अजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल के मुआयने के अनुसार प्रेमवती की पूर्व नियोजित हत्या की गई प्रतीत हो रही है। पुलिस ने ब्रजमोहन के खेत पर बने कमरे से टूटी चूड़ियां, माला, कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है। जांच के लिए मथुरा से फोरेंसिक टीम भी बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed