{"_id":"576047a34f1c1bf82311c0e6","slug":"man-murdered-in-love-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बैठाया, ढाबे पर ले गए और मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर बैठाया, ढाबे पर ले गए और मार दी गोली
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारा उसका दोस्त ही बताया जा रहा है। दोस्त उसे घर से बुलाकर लाया था। दोनों छाता स्थित गिन्नी फिलामेंट कंपनी में काम करते थे।
थाना कोसीकलां के गांव कामर निवासी गजराज सिंह (35) पुत्र जगदीश छाता में हाईवे स्थित गिन्नी फिलामेंट कंपनी में काम करता था। उसके साथ ही हाथरस के फतेहपुर के गांव टोड़ीगढ़ निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू भी काम करता था। मंगलवार सुबह जितेन्द्र अपने साथी के साथ गजराज के घर बाइक से पहुंचा। वहां से गजराज को छाता स्थित गिन्नी फिलामेंट कंपनी ले जाने की कहकर ले आया।
जितेन्द्र और उसका साथी गजराज को हाईवे पर छाता में गोहारी कट के निकट ढाबे पर ले गए। यहां पहले तो उसे चलती बाइक पर ही गोली मारी। बाइक रोककर उसे एक और गोली मारी और सड़क किनारे तड़पता छोड़कर भाग गए। सुबह दस बजे के करीब के इस घटनाक्रम को कई लोगों ने देखा।
विज्ञापन
ढाबा कर्मचारियों ने छाता पुलिस और 108 एंबुलेेंस को सूचना दी। पुलिस ने उसे नयति अस्पताल में भर्ती कराया। शाम चार बजे गजराज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। हालांकि गजराज के परिवारीजन इस बारे में कुछ नहीं कह रहे। मामले में गजराज के पिता जगदीश ने जितेन्द्र सहित चार अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर छाता पुलिस को दी है।