{"_id":"7c316fdc1d8f6676eac0792ee80b29d6","slug":"man-beaten-by-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश समझकर ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश समझकर ग्रामीणों ने पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा मांट के समीपवर्ती गांव जैसवां के ग्रामीणों ने बुधवार की शाम को दो युवकों की बदमाश समझकर जमकर धुनाई कर दी। दोनों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। इनमें से एक युवक फरार हो गया। दूसरे युवक को पुलिस ने कमरे से मुक्त कराया।
थाना राया के गांव ककरेटिया निवासी योगेश बुधवार की शाम गांव के ही अपने साथी पिंकी और दानवीर उर्फ दानी निवासी कामर कोसी के साथ बाइक से राया के ही नीमगांव में अपनी बहन की ससुराल गए थे। यहां योगेश को घर पर छोड़कर दानी और पिंकी बाइक से गांव से बाहर आ गए। यहां उनका किसी बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद हो गया।
आरोप है कि दोनों ने तमंचा लहरा दिया और बाइक से सादाबाद रजबहा होते हुए गांव बकला से निकलकर जैसवां गांव जा पहुंचे। यहां पहले से नीमगांव के ग्रामीणों ने फोन कर बाइक से बदमाशों के भागने की सूचना दे दी थी। इस पर तैयार ग्रामीणों ने दोनों युवकों को जैसवां बंबा पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
यहां धुनाई करते हुए उन्हें अलग-अलग कमरों में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे खुलवाए तो पता चला कि पिंकी कमरे में लगे जंगले को उखाड़कर वहां से भाग गया है। पुलिस दानवीर को अपने साथ लेकर थाने चली गई।
क्षेत्राधिकारी मांट जनक सिंह ने बताया कि दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में गए थे। भूलवश ग्रामीणों ने दोनों को बदमाश समझकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मुक्त करा लिया। दूसरे की तलाश की जा रही है।