फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot in chhatikara

घर से एक लाख के गहने लूटे, महिलाओं को पीटा

Mon, 08 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
loot in chhatikara
जैंत चौकी क्षेत्र के गांव छटीकरा में शनिवार रात एक घर में घुसे बदमाशों ने गहने आदि लूट लिए, विरोध करने पर परिवार की चार महिलाओं को डंडे और सरिया से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख बदमाश घायल महिलाओं को कमरे में बंद कर भाग गए।
विज्ञापन


छटीकरा में हाईवे किनारे छटीकरा स्थित गरुण गोविंद मंदिर के महंत अशोक पुजारी का आवास है। हाईवे सिक्स लेन निर्माण में इस आवास के एक हिस्से को तोड़ दिया गया है। इससे इसका एक हिस्सा खुला है।
विज्ञापन


शनिवार रात घर में अशोक पुजारी की तीन पुत्री भारती, कल्पना, रंजना और पत्नी पुष्पा सोई हुई थीं। रात करीब दो बजे 4-5 बदमाश घर में घुस आए। आते ही उन्होंने तीनों पुत्रियों से मारपीट कर डाली और लूट करने लगे। महिलाओं ने विरोध किया तो उनको डंडा और सरिया से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाश अलमारी में रखे एक लाख से अधिक के गहने लूट ले गए। इसी दौरान अशोक की एक बेटी शोर मचाते हुए बाहर भागी तो पड़ोसी जाग गए। इस पर लुटेरे तीन महिलाओं को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में अशोक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed